यूपी के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन क्षेत्र में एक मदरसे में छात्र ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। छात्र ने साथी के साथ कहासुनी होने के बाद उसके सीने में बेरहमी से छुरा घोंप दिया। गंभीर हालत में छात्र को मेरठ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।
सरवट गांव में स्थित एक मदरसे में पढ़ रहे शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसधाड़ा निवासी 13 वर्षीय छात्र फैज पुत्र शमशाद के साथ शनिवार देर रात यह घटना घटी। दिन में किसी बात को लेकर मदरसे में ही पढ़ने वाले एक छात्र से उसकी कहासुनी हो गई थी।
इसी को लेकर हमलावर छात्र ने देर रात फैज के कमरे में घुस कर उसके सीने में छुरा घोंप दिया। सूचना पर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक अवस्था को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी हमलावर छात्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घायल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/