अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 का आयोजन आज रविवार को मेरठ में गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं ने सुबह से ही केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिया। 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। इस परीक्षा में नौवीं, दसवीं, ग्याहरवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र शामिल हो रहे हैं। मेरठ में 1030 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे हैं।