टॉप टेन शहर में प्रदूषण का हाल
चरखी दादरी 376
मुजफ्फरनगर 355
मेरठ 337
ग्रेटर नोएडा 338
दिल्ली 327
नोएडा 334
शामली 330
गाजियाबाद 310
बागपत 305
लखनऊ 310
मई माह में पहली बार 40 के पार गया पारा, गर्मी ने किया हलाकान
मई की शुरुआत में तापमान में काफी गिरावट आ गई थी लेकिन, अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मई माह में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम अभी ऐसे ही गर्म रहेगा।
लगातार मौसम में आ रहे परिवर्तन के चलते गर्मी के तेवर तल्ख हो गए है। दिन में चल रही गर्म हवाएं लू का असर बढ़ा रही है। दोपहर के समय हवा का असर लू की तरह दिखता है। जिस कारण से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। अगर ऐसे ही गर्मी पड़ती रही तो दो तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री भी तापमान बढ़ सकता है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम 40.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें: माता-पिता मर्डर केस: घर में ठंडा पड़ा चूल्हा, सदमे में बेटी, इकलौते बेटे ने दो घंटे तक खेला था खूनी खेल
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के साथ गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट के साथ दिन का तापमान बढ़ेगा। प्रदूषण से राहत बंदाबांदी के बाद ही मिलेगा। राजस्थान की ओर से आने वाली हवाओं का असर अभी और बढ़ेगा।
शहर में ये रहा प्रदूषण का हाल
जयभीमनगर 335
गंगानगर 333
पल्लवपुरम 344
दिल्ली रोड 350
बेगमपुल 327
मेडिकल 318
ईव्ज चौराहा 340
केसर गंज 330
घंटाघर चौराहा 315
तेजगढ़ी चौराहा 321