फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सपा के धरने में हंगामा, महिला नेता से बदसलूकी के बाद पति ने पुलिस से डंडा छीनकर युवक को पीटा

Wed, 22 Jul 2026 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर सपा के धरने के दौरान महिला नेता से कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि महिला नेता के पति ने पुलिस से डंडा छीनकर युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस से छीना डंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सपा के धरने के दौरान मंगलवार रात हंगामा हो गया। महावीर चौक पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंचे एक युवक की सपा की शिक्षक नेता मोनिका चौधरी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को दौड़ा लिया। इसी दौरान महिला नेता के पति युधिष्ठिर पहलवान ने पुलिस के हाथ से डंडा छीनकर युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन




महिला नेता से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
सपा कार्यकर्ताओं की ओर से जंतर-मंतर प्रकरण को लेकर महावीर चौक पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कुलदीप नाम का युवक वहां पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के अनुसार, युवक नशे की हालत में था और महिला नेताओं के साथ बदसलूकी करने लगा। इसी बात को लेकर उसकी शिक्षक नेता मोनिका चौधरी से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: बदलेंगे बसों के रूट, बढ़ेगा सफर व किराया, 29 जुलाई से 12 अगस्त तक निकलने से पहले जाने लें प्लान
 
विज्ञापन

पुलिस के हाथ से डंडा छीनकर युवक की पिटाई
कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान महिला नेता के पति युधिष्ठिर पहलवान ने पुलिस के हाथ से डंडा छीन लिया और युवक की पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को संभाला।

युधिष्ठिर पहलवान ने आरोप लगाया कि युवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान युवक ने महिला नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया था।

पुलिस ने कहा- नशे में था युवक, समझाकर शांत कराया मामला
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। प्रदर्शनकारियों के सामने कुछ शब्द कहे जाने के बाद प्रदर्शनकारी उत्तेजित हो गए और उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांति व्यवस्था कायम करा दी। आरोपी युवक का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें