एक पिस्टल, मस्कट और दो तमंचे बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन उर्फ सावन, बादल कुमार, निखिल उर्फ फाटा, हार्दिक सहरावत और आशीष कुमार के रूप में की है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक मस्कट और दो तमंचे बरामद किए गए। इसके अलावा जिंदा और खोखा कारतूस भी मिले हैं।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया है। बरामद हथियारों और वाहन को फायरिंग की घटना की जांच के सिलसिले में अहम साक्ष्य माना जा रहा है।
आर्यन पर हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज
एसएसपी के अनुसार, घायल आरोपी आर्यन उर्फ सावन का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों का भी विभिन्न थानों में आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है। भोकरहेड़ी में हुई फायरिंग की घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।