फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मामा की शादी में मां के साथ आए तीन माह के बच्चे की मौत, पिता पर हत्या का आरोप, हिरासत में लिया

Mon, 12 Oct 2026 09:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सिवालखास निवासी भाई चांद के निकाह में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से बहन सीमा अपने पति आसू मोहम्मद व बच्चे स्यान के साथ आई थी। यहीं पर संदिग्ध हालात में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बच्चे की मौत होने पर एकत्र हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा सिवालखास में सोमवार को तीन माह के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृत बच्चे की मां और उसके परिजनों ने शिशु के पिता पर साजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कस्बा सिवाल खास निवासी निजामुद्दीन की पुत्री सीमा का निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व कांधला (जिला मुजफ्फरनगर) निवासी मोहम्मद आसू के साथ हुआ था। गत शनिवार को सीमा के भाई चांद का निकाह था, जिसकी बरात बड़ौत गई हुई थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीमा अपने पति मोहम्मद आसू और तीन माह के दुधमुंहे बेटे मोहम्मद स्यान के साथ सिवाल खास आई हुई थी। 
 

परिवार में शादी की वजह से काफी चहल-पहल और खुशी का माहौल था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात किसी बात को लेकर मोहम्मद आसू अपनी पत्नी सीमा पर तत्काल कांधला अपने घर लौटने का दबाव बनाने लगा। सीमा ने घर पर मेहमान होने और रात का हवाला देते हुए जाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर देर रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था। 
 

परिजनों के अनुसार, सोमवार तड़के करीब तीन बजे दूध पीने के बाद मासूम मोहम्मद स्यान सो गया था। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे जब परिजनों ने बच्चे को उठाने का प्रयास किया, तो वह किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। चिंता होने पर मां सीमा ने जब बच्चे को गोद में उठाकर देखा, तो उसकी सांसें रुकी हुई थीं। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
 
विज्ञापन

बताया गया कि घटना के सामने आते ही आरोपी पिता मोहम्मद आसू घर से गायब हो गया। परिजन बच्चे को लेकर मेरठ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा के परिजनों ने पिता पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। 
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें