फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अलग- अलग हादसों में एक छात्र की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 09 Jan 2019 10:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
road accident 12
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में पिछले 24 घंटे के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, देर शाम जटवाड़ा नहर के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में घुस गई, जिसमें सवार भोकरहेड़ी के चार राशन डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेफर कर दिया गया है।           

विज्ञापन

  
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कैलापुर निवासी संजीव (18) पुत्र जयवीर कक्षा-11 का छात्र था। बुधवार दोपहर संजीव अपने साथी रविश पुत्र बाबूराम के साथ बाइक पर मीरापुर गया था, जहां से लौटते समय करीब दो बजे जैसे ही वे बाइक से गांव के बाहर पहुंचे। बिजनौर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी जानसठ ले गई, जहां संजीव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके साथी रविश को भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। छात्र संजीव की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया, जिसके खिलाफ छात्र के पिता ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।

उधर, जानसठ क्षेत्र में जटवाड़ा नहर पुल पर तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में जा घुसी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए, जिसमें कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस के अनुसार, कार में भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी अश्वनी, बंटी, ललित, सनोज सवार थे। उक्त चारों युवक राशन डीलर हैं, जो तहसील में चल रहे आधार कार्ड फीडिंग सेंटर पर अपने राशन डिपो से जुड़े आधार कार्ड लिंक कराने के लिए आए थे। काम खत्म करने के बाद चारों कार से भोकरहेड़ी लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को पुलिस ने सीएचसी जानसठ भेजा, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर छपार क्षेत्र में सिसौना लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आती बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जनपद हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी राजबीर व बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक व क्लीनर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, शहर के मेरठ रोड स्थित सुजड़ू चुंगी के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव सुजड़ू निवासी सुलेमान व शब्बी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन से गिरा युवक, घायल        
शहर के बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात एक युवक अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जीआरपी ने ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान पुरकाजी निवासी अरशद पुत्र नसीम के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें