इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पीड़ित परिजन देर रात ही किशोरी को लेकर सीधे एसएसपी आवास जा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
वहीं एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए नई मंडी कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने रात में ही किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले में अपनी तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/