फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग से दहशत, हवा में लहराए हथियार 

Tue, 17 Nov 2020 01:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चरथावल थानाक्षेत्र में पटाखे छुड़ाने को लेकर हुई मामूली रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष से हमलावरों ने फायरिंग करते हुए दहशत फैलाई और हवा में हथियार लहराकर विरोधी पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वारदात में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। दिन में सरेआम हथियार लहराने की  घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बिरालसी गांव में दीपावली की रात को पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई थी। ओमपाल और कंवरपाल के खेत आसपास हैं। दीपावली को एक पक्ष ने पटाखे छुड़ाए थे, जिससे दूसरे कंवरपाल के पुत्रों ने पटाखों की जगह फायरिंग समझी। इसी बात पर कंवरपाल पक्ष में आक्रोश था।

सोमवार को उन्होंने ओमपाल पक्ष के लोगों को फोन कर रात में फायरिंग करने पर एतराज जताया। इसी बात  को लेकर दोनों पक्षों में फोन पर तकरार हुई। बाद में  दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने घर से मस्कट और डंडे लेकर लेकर दूसरे पक्ष के घर जाकर धावा बोल दिया। सरेआम हथियार लहराने से दहशत फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कंवरपाल पक्ष के घर पर जाकर हमलावरों ने मारपीट की। इस दौरान फायरिंग भी की गई। हालांकि फायरिंग में कोई चोटिल नहीं हुआ। घटना में एक पक्ष से शैंकी और दूसरे पक्ष से कंवरपाल के पुत्र विक्की और राजा घायल हो गए। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सीएचसी भेजवाकर डाक्टरी मुआयना कराया। एसओ ने बताया तीनों को मामूली चोटें आई है। मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

पावटी फायरिंग मामले में बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा
उधर, पावटी में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में पैर में गोली लगने से किशोर अमन घायल हो गया था। इस मामले को पहले परिजनों ने दबाए रखा और घायल को प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। रविवार शाम को मामले में कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग का मामला बताकर तूल देने की कोशिश की।

इसके विपरीत पीड़ित ने रविवार को मामले में तमंचे से जानलेवा हमला करने के प्रयास में गोली चलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। मुकदमे में गांव के वसीक और उसके पिता शफीक को नामजद किया है। एसओ ने बताया मामला संदिग्ध है। विवेचना की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें