फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किया दिल्ली कूच, राकेश टिकैत के बयान पर व्यक्त किया खेद

Wed, 30 Dec 2020 08:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भागीदारी करने के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत बुधवार को किसानों के साथ दिल्ली रवाना हुए। भाकियू अध्यक्ष अपने साथ किसानों के लिए खाद्य सामग्री भी ले गए हैं।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के लिए चीनी, आटा, दाल, गुड़ व चावल आदि सामग्री लेकर चौधरी नरेश टिकैत किसानों के काफिले के साथ सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को अड़ियल रवैया छोड़कर 35 दिन से कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे गरीब किसानों की आवाज सुनकर उनकी मांगें माननी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: शहीद अनिल तोमर कहते थे... दो-चार आतंकियों के लिए तो मैं अकेला ही काफी हूं
विज्ञापन


उन्होंने कहा एमएसपी पहले भी लागू रही है, लेकिन सरकार एमएसपी पर पूरी फसल की खरीदारी नहीं करती। उम्मीद है कि भविष्य में सरकार एमएससी पर ही सारी फसल खरीदकर किसानों को लाभान्वित करेगी। 

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाले आंकड़े, कोरोना काल में 30 प्रतिशत बढ़ गए लखपति, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम, गोयला, कसेरवा, काकड़ा व बसीकलां से भी बुधवार को बड़ी संख्या में किसान भाकियू अध्यक्ष के आह्वान पर दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए। ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान के नेतृत्व में दिल्ली रवाना होने वाले किसानों में बालिंद्र बालियान, भूपेंद्र चौधरी, बबलू बालियान, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, मांगेराम, संदीप बालियान और बिजेंद्र आदि शामिल रहे।

राकेश टिकैत के बयान पर व्यक्त किया खेद
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले राकेश टिकैत द्वारा एक जाति पर दिए गए बयान पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमारे पूजनीय हैं, जिनका स्थान हिंदुओं में सबसे ऊपर है। हम सभी उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं। यदि किसी को राकेश टिकैत के बयान से ठेस पहुंची है तो वे खेद व्यक्त करते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें