फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दौड़ लगा रहे युवक पर गुलदार का हमला, शोर मचाया तो फिर...

Tue, 24 Nov 2020 11:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन

खेत में दौड़ लगाते हुए नांगल थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोक निवासी एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ व कूल्हे पर गुलदार के पंजों के निशान हैं। युवक का स्थानीय चिकित्सक से उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के नांगल थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोक निवासी रविकांत पुत्र ब्रह्मपाल सिंह (22) प्रतिदिन अपने गांव से पूंडरी कला जाने वाले मार्ग पर दौड़ लगाता है। इस मार्ग पर घने जंगल भी पड़ते हैं। मंगलवार की शाम युवक जब दौड़ लगाते हुए वापस घर की ओर लौट रहा था, तभी एक खेत से निकलकर गुलदार ने युवक पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, ऋषिकेश से घूमकर दिल्ली लौट रहे थे युवक-युवतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं युवक के शोर मचाने पर गुलदार पास के गन्ने के खेत में चला गया। गुलदार के हमले से युवक घायल हो गया। घटना का पता चलते ही गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें