यूपी के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक शख्स की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र में ग्राम फुगाना निवासी हरवीर (68) पुत्र आसाराम सुबह के समय खेत पर ईख बांधने के लिए गया हुआ था। कुछ घंटे बाद उसका भाई रामकिशन खाना लेकर खेत पर पहुंचा तो हरवीर का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में तहरीर नहीं दी गई।