फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल करोड़पति, पत्नी लाखों की मालकिन

Thu, 20 Jan 2022 11:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

भाजपा के नेताओं की संपति का लेखा जोखा भी सामने आने लगा है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल खुद करोड़पति हैं तो उनकी पत्नी भी लाखों की दौलत की मालकिन हैं। कपिल पर न्यायालयों में छह मुकदमे विचाराधीन है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पास कुल एक करोड़ 20 लाख 69 हजार 287 रुपये की संपत्ति है। पत्नी अनुपमा के पास 45 लाख 24 हजार 307 की संपत्ति है। कपिलदेव ने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास एक लाख पांच हजार की नकदी है। पत्नी अनुपमा के पास 90 हजार 700 रुपये नकद हैं।
विज्ञापन


बेटी कनिका के पास 15,800 और बेटे देवांश के पास 7300 की नकदी है। कपिल के कंपनी में 60 लाख 82 हजार 268 लगे हैं। पत्नी के सात लाख 21 हजार 500 हैं। 17 लाख 50 हजार की कीमत की गाड़ी है। कपिल के पास सोने की एक चेन तीन अंगूठी है, जिनकी कीमत दो लाख 25 हजार है।

पत्नी के पास 15 तौले सोना है, जिसकी कीमत सात लाख है। कपिल के पास कुल एक करोड़ 20 लाख 69 हजार 287 रुपये की संपत्ति है। पत्नी के पास 45 लाख 24 हजार 307 की संपत्ति है। कपिल पर न्यायालयों में छह मुकदमे विचाराधीन है।
विज्ञापन


भाजपा ने वेबसाइट पर जारी की मुकदमों की सूची
भाजपा ने अपनी वेबसाइट पर विधायकों पर दर्ज मुकदमों की सूची जारी की है। इनमें कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें