यूपी के मुजफ्फरनगर में एक अधेड़ उम्र के शख्स द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कस्बे के गांव उमरपुर में मुकेश सैनी (40 )पुत्र भुल्लन ने रविवार दोपहर देशी तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने देशी तमंचे से अपने सिर से सटाकर गोली मार ली। मामले में पूछताछ की जा रही है। व्यक्ति के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।