फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किठौर में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार, जंगल से लौटी मां तो बेहोश मिली बेटी

Sun, 30 Jun 2019 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में एक तेरह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


किठौर थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी के परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने किशोरी को घर में अकेला पाकर दबोच लिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की मां जंगल से वापस लौटी तो बेटी को बेहोश देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पीड़िता को उपचार दिलाने के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस के अनुसार किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें