अधिकारियों को इस संबंध में निदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गो पर महिला समूहों लकड़ी से बने खोखे बनाकर दिए जाएंगे, जिस पर वह अपना उत्पाद बेच सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त करने का बड़ा काम किया है।
सरकार ने किसान के खाते में दो हजार जारी किया तो उसे दो हजार ही मिल रहा है। महिला समूह को 15-15 हजार रुपये दिए गए हैं। सम्मेलन में डीएम सीबी सिंह, सीडीओ आलोक यादव, डीडीओ प्रमोद यादव, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह, बीडीओ नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।
इन योजनाओं के लाभार्थी रहे शामिल
कार्यक्रम में पीएम आवास योजना ग्रामीण व शहरी, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, पीएम मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहरी, जल जीवन मिशन, अमृत योजना, पीएम स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, पीएम गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, पीएम मुद्रा योजना, सीएम आवास योजना तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के लाभार्थी शामिल रहे।