फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : कोरोना से चार की मौत, 621 संक्रमित भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले, सौ बेड का अस्थाई अस्पताल बनाएं चीनी मिलें 

Wed, 12 May 2021 01:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

- भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सभी के मालिकों को लिखा पत्र, कोरोना महामारी में सीएसआर फंड का प्रयोग करें मिलें
विज्ञापन
भाकियूू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले में चीनी मिल मालिकों को लिखे पत्र में भाकियूू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण भयानक रूप ले चुका है। हर घर में इस समय एक या दो मरीज हैं। संसाधनों के अभाव में लोगों को ऑक्सीजन और अस्पताल की सुविधा न मिलने के कारण गांव-गांव में काफी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि गांवों में नागरिकों को न ही उचित इलाज और न ही समय पर ऑक्सीजन मिल पा रही है। ऐसे दु:खद समय में शुगर मिलों की भी जिम्मेदारी बनती है कि कोरोना के खिलाफ इस सामूहिक लड़ाई में मदद करें। मगर आज तक किसी भी शुगर मिल ने आगे आकर कोई कार्य करने की इच्छा नहीं जताई है।

उद्योग का विकास ही क्षेत्रों के नागरिकों के विकास पर ही निर्भर करता है। आप से आशा है कि इस पत्र का संज्ञान लेकर आपकी शुगर मिल में इस आपदा में जल्द से जल्द अस्पताल का निर्माण कर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, 621 संक्रमित, जिले में मरीजों की संख्या 6073 हुई
मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना संक्रमण का कोहराम कम नहीं हो रहा है। संक्रमित चार मरीजों की और मौत हो गई। अब तक जनपद में 209 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, हालांकि यह सरकारी आंकड़ा है, मौत इससे कहीं ज्यादा हुई है। मंगलवार को 621 नए संक्रमित लोग मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 6073 हो गई है।

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मृत्यु हो गई। मंगलवार को 2718 सैंपलों की रिपोर्ट मिली, जिसमें से 2268 नेगेटिव आई तथा 450 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

एंटीजन टेस्ट में 105 लोग संक्रमित मिले, जबकि प्राईवेट लैब से 66 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल मिलाकर 621 संक्रमित लोग मिले हैं, जबकि 533 मरीज ठीक हुए हैं। जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या 25865 हो गई है, जिसमें से अभी तक 19583 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी भी 6073 मरीजों का उपचार चल रहा है।
 
2565 लोगों को लगा टीका 
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में मंगलवार को 2565 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 1119 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1446 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। बुधवार को जिले में 17 स्थानों पर टीकाकरण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें