दूसरे जिले से आया था, नहीं दिया सिलिंडर
मुरादनगर निवासी रवींद्र अपनी बीमार चाची पुष्पा के लिए ऑक्सीजन लेने आया है। रवींद्र ने बताया कि वह सिविल डिफेंस में हैं। दूसरा जनपद होने की बात कहते हुए सिलेंडर भरवाने से मना कर दिया है। सिविल डिफेंस हर आपदा में जान की बाजी लगाकर काम करता है। लेकिन जरूरत पड़ने पर उनकी नहीं सुनी जा रही है।
क्या बोले अधिकारी
परतापुर केंद्र पर सोमवार रात में ही सभी को सिलिंडर आने की सूचना दी गई थी। 20 सिलिंडर वितरित भी किए गए थे। हो सकता कि किसी कारणवश कुछ लोगों के फोन नहीं मिलने की वजह से जानकारी न दी जा सकी हो। -मनीष बंसल, नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ
पहले से कम समय में सिलिंडर देने का दावा
ऑक्सीजन सिलिंडरों के मिलने में देरी की शिकायतों पर नगर निगम ने अब पांच से छह घंटे के अंदर ही ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने का दावा किया है। नगर अयुक्त मनीष बंसल का कहना है कि इसके लिए नगर निगम ने पूल सिस्टम तैयार किया है।
जो भी सिलिंडर आते रहेंगे, उन्हें प्लांट पर भेजकर मंगवाया जाता रहेगा। शाम चार बजे आने वाले सिलेंडरों को भी रात 9 बजे से 10 बजे तक हर हाल में दे दिया जाएगा। इसके साथ ही जिन मरीजों की हालत बेहद गंभीर है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। किसी भी मरीज को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।