फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : दो पक्षों में संघर्ष, तीन लोग घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Apr 2021 07:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

- पुलिस ने लाठियां फटकार स्थिति पर पाया काबू
- मौके से दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : muzaffarnagar police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर छपार कस्बे में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार स्थिति को काबू में किया। मौके से दो आरोपी को गिरफ्तार चालान कर दिया। 

विज्ञापन


कस्बा निवासी नजीर कपड़ों पर प्रेस (इस्तरी) करने की दुकान करता है। रविवार रात वह दुकान पर ही था। इसी दौरान दुकान पर पहुंचे हैदर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद हैदर अपने परिजनों के साथ दुकान पर पहुंचा और लाठी-डंडों से नजीर पर हमला कर दिया।

शोर मचाने पर नजीर के परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें नजीर, असलम और अजीम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  बिजनौर: प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, वाहनों में जमकर तोड़फोड़, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

इसके बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हैदर और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी नेत्रपाल का कहना है कि उनका मांगा पक्ष से जमीन के संबंध में विवाद चल रहा है। कुछ समय पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई थी, तब थाना पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था।

आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए नेत्रपाल पक्ष के ही दो बार मुचलके कर दिए। अब एसडीएम सदर कोर्ट से भी नेत्रपाल पक्ष को ही नोटिस जारी कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें