फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: झूले में फंसी चुनरी, फांसी लगने से बालिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 28 Mar 2023 05:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर में झूले पर झूल रही मासूम बच्ची की चुनरी झूले  में फंस जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को परिजनों से वापस लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
child death, teenager demo, child body - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की फ्रेंडस कॉलोनी में बालिका की अपने घर में झूलते समय गले में चुनरी का फंदा लगने से मौत हो गई। गमगीन परिजन अंतिम संस्कार के लिए शुक्रताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को शुक्रताल से वापस लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी संजय पाल वर्तमान में थाना सिविल लाइन की फ्रेंडस कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी रुमा और बेटे वंश के अलावा बेटी आराध्या (11) थीं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन साल की मासूम बच्ची समेत तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन


आराध्या अपने घर की खिड़की पर चुनरी के झूले पर झूल रही थी, इस दौरान गले में चुनरी का फंदा बन गया। गंभीर हालत में आराध्या झूले में फंसी मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां अराध्या को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बार परिजन शव घर ले गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह शव परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए शुक्रताल चले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस शुक्रताल पहुंची और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रीय ने बताया कि आराध्या ने घर के रोशनदान में कपड़े (चुन्नी) से झूला बनाया हुआ था। झूलते समय गिरने के कारण गले में चुनरी लिपटने गई और बालिका की मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें