उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने चंद्रशेखर के लोकतांत्रिक हकों का हनन करने का काम किया है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खुजनावर के पूर्व प्रधान राव महताब ने कहा कि यदि चंद्रशेखर पर जरा भी आंच आई तो कार्यकर्ता सरकार का जीना हराम कर देंगे। उन्होंने कहा कि यदि चंद्रशेखर का उत्पीड़न किया गया तो बड़ी संख्या में लोग महाराष्ट्र पैदल कूच करने का काम करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
पुतला दहन करने वालों में मित्तरपाल, कमल किशोर, सुमित पारले, जातीराम, हाजी जुल्फान, मंगल गौतम, डीके बौध, पुष्पेंद्र कुमार, रिंकू गौतम, अनुभव, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/