फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले पर अफसर की आपत्तिजनक टिप्पणी, जमकर बवाल, कार्यालय में तोड़फोड़

Mon, 18 Feb 2019 08:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यालय में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश यादव की टिप्पणी पर जमकर बवाल हो गया। शिवसेना और हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने बीएसए कार्यालय पर तोड़फोड़ भी की। डीएम ने मामले की जांच एडीएम प्रशासन को सौंप दी है। बीएसए का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। साइबर एक्सपर्ट से इसकी जांच कराई जाएगी। उधर, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने इस मामले से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करा दिया है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है।

विज्ञापन


जून 2018 से जिले में तैनात बीएसए दिनेश यादव ने पीईएस (प्रोवेशियल एजूकेशन सर्विस) एसोसिएशन अधिकारियों के व्हाट्सअप ग्रुप में कश्मीर में हुए हमले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है कि हमला हुआ नहीं, कराया गया है। इसे लेकर सोमवार को लोगों में आक्रोश फैल गया। बीएसए सुबह करीब 9.30 बजे अपने कार्यालय पहुंचे।

आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जाट कॉलोनी के कुछ युवकों ने बीएसए कार्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया। हंगामे की आशंका को भांपते हुए करीब 1030 बजे बीएसए वहां से चले गए। स्थिति को देखते हुए बीएसए कार्यालय पर पुलिस तैनात कर दी गई। दोपहर करीब 2.30 बजे हिंदू संघर्ष समिति के बैनरतले हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बीएसए कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में रखे गमले तोड़ दिए। कंप्यूटर कक्ष का शीशा भी तोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस और बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों से प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी वहां से लौट आए।

उधर, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने इस पूरे मामले से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन अमित कुमार को सौंपी है। जांच मिलते ही एडीएम ने बीएसए के बयान दर्ज किए। बताया जाता है कि बीएसए ने कहा है कि जिस तरह से उनकी बात को प्रचारित किया गया, उनका यह आशय नहीं था। बीएसए का मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। साइबर एक्सपर्ट इसकी जांच करेंगे कि बीएसए ने अपने नंबर से व्हाट्सअप पर टिप्पणी लिखी या नहीं।  

हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं से झड़प

बीएसए कार्यालय पर हंगामे के दौरान पुलिस और बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों के बीच झड़प भी हुई। हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सादी वर्दी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने कार्यकर्ताओं से अभद्रता की और लाठियों से प्रहार किया। उन्होंने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समिति कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। एसएसपी से मिलने वालों में सचिन सिंघल, मनोज सैनी, नरेंद्र पंवार, योगेंद्र वर्मा, योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, पंकज भारद्वाज, पंकज गुप्ता, बाबू रामपाल, विकास अग्रवाल, कशिश गोयल, प्रवीण जैन, मनोज ठाकुर, देवेंद्र चौहान, आकाश कुमार, वरुण गर्ग, सचिन त्यागी, सतेंद्र एडवोकेट, संजय अरोरा, अनुज चौधरी, गोपाल नामदेव, देशराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बीएसए के खिलाफ थाने में दी तहरीर  
बीएसए दिनेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर थाना सिविल लाइंस में दी गई है। तहरीर में मनोज सैनी निवासी लुहारी सराय ने कहा है कि पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के संबंध में बीएसए ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अमर शहीदों के परिवार एवं सभी भारतवासियों को इससे ठेस पहुंची है। उन्होंने बीएसए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों से अभद्रता करने वाले सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी के खिलाफ भी तहरीर दी है।
  
इन्होंने कहा...  
एडीएम प्रशासन को जांच सौंपी गई है। साइबर एक्सपर्ट को बुलाकर सत्यता की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें