फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, नहीं थी एनओसी, पुलिस ने जड़ा ताला

Sat, 09 Jul 2022 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में नई मंडी कोतवाली में आइस फैक्टरी (बर्फ खाना) में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई व्यक्ति बीमार हुआ है।
विज्ञापन
अमोनिया गैस का रिसाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में नई मंडी कोतवाली के अलमासपुर इलाके में रामगोपाल आइस फैक्टरी (बर्फ खाना) में शुक्रवार की शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि फैक्टरी मालिक के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी। सुरक्षा के चलते फैक्टरी पर ताला लगा दिया गया है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर इलाके के कूकड़ा मंडी रोड पर आइस फैक्टरी है। शुक्रवार की शाम आइस फैक्ट्री के कंप्रेशर से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। धीरे-धीरे गैस रिहायशी इलाके में फैलने लगी। गैस की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सभी अपने घर से निकल आए और सुरक्षित जगह तलाशने लगे।

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। सीएफओ कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया रामगोपाल आइस फैक्ट्री में शाम को मशीन की वॉल से अमोनिया गैस लीक हो गई थी, जिससे लोगों को परेशानी हुई थी। उनकी टीम ने हालात पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है और ना ही कोई व्यक्ति बीमार हुआ है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया की सुरक्षा के चलते फैक्टरी पर ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Aparajita: सात समंदर पार खिल खिलाएगी पुरकाजी की मुस्कान, अमेरिकी कॉलेज बॉबसन से मिली 2.30 करोड़ की स्कॉलरशिप

विज्ञापन

20 साल से चल रही फैक्टरी, एनओसी नहीं
सीएफओ कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया रामगोपाल आइस फैक्टरी 20 साल से संचालित हो रही है। फैक्टरी मालिक के पास एनओसी नहीं थी, उसे कागज लेकर बुलाया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर एडीएम प्रशासन को भेजी जाएगी। उनके आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुका गैस का रिसाव, नहीं ली गई सुध
अलमासपुर इलाके के लोगों का कहना है कि आइस फैक्ट्री में इससे पहले भी गैस का रिसाव हो चुका है। रिहायशी इलाके में लगी बर्फ फैक्टरी से स्थानीय लोगों में हर समय खतरा बना रहता है। कई बार इस बारे में प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें