राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स सत्र-2 का सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया। मेरठ के सौमित्र गर्ग ने प्रदेश में टॉप किया है। सोमित्र के पिता एक कारोबारी हैं।
जेईई मेन्स 2022 सत्र-2 का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। मेरठ के सौमित्र गर्ग ने जेईई मेन्स सत्र-2 के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में टॉप किया है। उनके टॉप करने की खबर लगते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स का सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया। मेरठ के टीपीनगर की गुलमोहर पार्क कॉलोनी के रहने वाले सौमित्र गर्ग के पिता सुधीर गर्ग व्यापारी हैं।
सौमित्र के परिवार में माता रेखा गर्ग और बड़े भाई सौरभ गर्ग हैं। सुधीर गर्ग का फर्नीचर का कारोबार है। सौमित्र ने 12वीं की परीक्षा बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से दी हैं। जेईई मेन्स 2022 सत्र-2 के रिजल्ट में उत्तर प्रदेश में टॉप करने पर परिवार में खुशियों का ठिकाना नहीं है।