बताया गया कि आरोपी युवक ने सोमवार को व्हाट्सएप पर चेटिंग कर युवती को खतौली बुला लिया। युवती भी अपने परिजनों को बिना बताए युवक से मिलने आ गई। इस दौरान युवती ने अपने प्रेमी को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्रेम जाल में फंस गई छात्रा, धोखा मिलने पर जान देने की कोशिश
रेलवे स्टेशन के पास दूसरे वर्ग की युवती रो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने युवती से पूछताछ की। पहले तो वह कुछ नहीं बोली, लेकिन बाद में उसने बताया कि दो साल से खतौली का रहने वाला युवक उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर चेटिंग करता आ रहा था। उस युवक ने चेटिंग करते हुए उसको अपने प्रेम प्रसंग के जाल में फंसा लिया। युवक पिछले कई दिनों से युवती को निकाह करने की बात कह रहा था। युवक ने फोन करके सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास बुलाया था। वह अपने घर नगीना से परिजनों को बिना बताए खतौली में आ गई थी, लेकिन युवक नहीं मिला। अब युवक ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। वहीं लोगों के काफी समझाने के बाद युवती रोते हुए अपने घर चली गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/