फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। वलीदपुर स्थित एक ढाबे के पास हाईवे पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतक की पहचान कटिहार बिहार निवासी किशोर मुरमुम (35) के रूप में हुई। बताया कि वह वलीदपुर के पास स्थित एक होटल पर बर्तन साफ करने का काम करता था। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने हाईवे पर उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। हाईवे पर लगातार गुजर रहे वाहनों के कारण शव की स्थिति खराब हो गई थी, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। मोबाइल चालू करने पर उसमें मौजूद जानकारी के आधार पर मृतक की शिनाख्त किशोर मुरमुम के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें