फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिला की दावेदारी गलत, फर्जी मिला प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम महिला की दावेदारी गलत, फर्जी मिला प्रमाणपत्र
विज्ञापन

खरखौदा। विकासखंड क्षेत्र में गांव उलधन में प्रधान पद प्रत्याशी मुस्लिम महिला का जाति प्रमाणपत्र जांच में फर्जी निकला है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर महिला ने नामांकन दाखिल किया था। उसे चुनाव चिह्न भी आवंटित हो चुका था। लेखपाल ने प्रत्याशी के खिलाफ फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में तहरीर दी है।
गांव उलधन में ग्राम प्रधान की सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित थी। इस सीट पर गांव से 15 नामांकन हुए थे। तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए थे। मैदान में 12 उम्मीदवार बचे थे। इनमें अनुसूचित महिला प्रत्याशियों के साथ नट समाज की मुस्लिम महिला मुनीजा पत्नी नसरू ने भी नामांकन दाखिल किया था। उसने नामांकन में अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र लगाया था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुनीजा को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अनुसूचित जाति के प्रत्याशी पक्षों ने विरोध किया तो खरखौदा आरओ ने मामले में मुनीजा की ओर से प्रमाणपत्र देने की बात कही थी। मामले में चुनाव आयोग में भी शिकायत की गई। जांच में पाया गया कि जब सीट ओबीसी में आरक्षित की गई तो मुनीजा ने ओबीसी का प्रमाणपत्र बनवा लिया। अब सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हुई तो अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवा लिया। मामले में लेखपाल अतुल चौहान ने थाने पर तहरीर दी है। एसडीएम सदर संदीप भागिया का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। पहली प्राथमिकता चुनाव कराने की है। इसके बाद मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें