मुजफ्फरनगर में एक ग्रामीण के बछड़े के खेत में घुस जाने से गुस्साए दूसरे वर्ग के व्यक्ति ने बछड़े को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मलकपुरा का है। चार दिन पहले ग्रामीण पल्लू अपने बछड़े को जंगल में चराने ले गया था। जो घूमता हुआ दूसरे वर्ग के व्यक्ति के खेत में घुस गया, जिससे गुस्साए दूसरे वर्ग के व्यक्ति ने बछड़े को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस ने छापेमारी में तीन गो-तस्कर दबोचे, दो हुए फरार, स्कॉर्पियो कार पर लगा था भाजपा का झंडा
पीड़ित का आरोप है कि मामले की कम्हेड़ा पुलिस चौकी पर शिकायत की गई, मगर पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित को भगा दिया। बुधवार को गांव हरिनगर पहुंचे विधायक प्रमोद ऊंटवाल को ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दी। इस पर विधायक ने पुलिस की क्लास ली और मामले की जानकारी कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस गांव मलकपुरा पहुंची और पीड़ित से मामले की जानकारी लेकर आरोपी की तलाश की।
इस संबंध में इंस्पेक्टर अपराध महावीर सिंह का कहना है कि मामला पुराना है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/