दीक्षांत समारोह में मौजूद छात्र व छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के अंबा विहार मुस्तफा कालोनी निवासी अनम सिद्दीकी के किसान पिता नौशाद आलम मूल रूप से खतौली के गांव खेडी कुरैश के रहने वाले हैं। अनम पांच बहनें हैं। दो बहनें बीसीए कर रही हैं। एक एमकॉम की छात्रा है। मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी अनम के माता-पिता कभी उसकी पढ़ाई के आड़े नहीं, बल्कि अपनी सभी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।