दस दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र की तरह यूपी के विभिन्न शहरों में भी गजानन के स्वागत और उत्सव को उत्साह से मनाया जा रहा है। मंदिरों, सामुदायिक भवनों के अलावा घरों में गणपति स्थापित किए जा रहे हैं। फूलों, चुन्नियों, गुब्बारों से स्थान की सजावट की गई है। भोग के लिए बेसन व बूंदी के लड्डू एवं मोदक खास रूप से तैयार किए गए हैं। देखें पश्चिमी यूपी में कैसे मनाया जा रहा है ये उत्सव:-
विज्ञापन
2 of 7
गणेश चतुर्थी 2018
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शीलकुंज कॉलोनी में गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने नृत्या किया और ढोल नगाड़ों के साथ गणेश जी की यात्रा निकाली गई। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान महिलाएं, पुरुष और बच्चे ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य करते रहे।। कार्यक्रम संयोजिका सोनी त्यागी ने बातया कि यह कार्यक्रम 17 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा और गुरुवार को गणेश जी की स्थापना की जाएगी। साथ ही सत्यानारायण की कथा और कृष्णा ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा गणेश जी की महाआरती और ढोल-नगाडों के साथ गणेश जी का विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संगीता, अंजू, शिवानी, रुचि, मीरा, पिंकी, राखी गर्ग, श्रुति आदि सहयोग रहा।
विज्ञापन
3 of 7
गणेश चतुर्थी 2018
- फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी मेला महोत्सव में आज भूमि पूजन किया गया तथा गणपति बाबा का आह्वाहन कर गणपति बाबा सहित ऋद्धि सिद्धि प्राण प्रतिश्ठा की गयी। इस अवसर पर रणधीर उपाध्याय, अनीता उपाध्याय, वासु देव मण्डल, गोपाल रहेजा, अर्मत सेनी, ओमपाल उपाध्याय,सतीष कष्यप आदि रहे। पंण्डित सूर्यकांत तिवारी ने बताया कि गणेष चतुर्थी पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं इसलिए भगवान गणपति का सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए।
4 of 7
गणेश चतुर्थी 2018
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के नई मंडी स्थित किड्जी स्कूल में गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भगवान गणपति की पूजा की। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने किया। बच्चों रंगारंग प्रस्तुति दी। साथ गणपति बाबा की पूजा भी की। चारु ने कहा कि हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणपति की पूजा की परंपरा है। कहते हैं कि गणपति की प्रथम पूजा से समस्त विघ्न दूर हो जाते हैं। गणपति बाबा अपने भक्तों को बुद्धि, समृद्धि और संपत्ति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। विद्यालय की कोआर्डिनेटर शालिनी जैन ने कहा कि किंवदंती है कि पहली बार चंद्रमा ने गणेश का व्रत रखा था। चंद्रमा को गणेश जी ने ही सुंदरता का आशीर्वाद दिया। समर्थ, अबीर गणेश जी के वेशभूषा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
गणेश चतुर्थी 2018
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में श्री गणेश चतुर्थी पर महानगर में कई जगहों पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और नृत्य किया। राज विहार कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में श्री गणेश भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर गणेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व बैंडबाजों संग भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पेपर मिल रोड पर पुष्प वर्षा कर भगवान श्री गणेश को तिलकर श्रद्धालुओं ने प्रणाम किया। मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई, जहां मंत्रोचारण के साथ गणेश भगवान की मूर्ति को स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने हिंदी और मराठी में गणेश भगवान की आरती की।
विज्ञापन
6 of 7
गणेश चतुर्थी 2018
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के 11 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ राधा कृष्ण मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना से शुरू किया गया। मोहल्ला गुुजरातियान स्थित ब्रजमोहन गुप्ता के आवास से श्री भगवान गणेश जी की विशाल प्रतिमा को फूलमालाओं से सुशोभित कर ठेले पर रखकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। शोभायात्रा भगत सिंह चौक, खारी कुंआ, मुनि विद्यानन्द जैन कन्या पाठशाला, बड़ा जैन मंदिर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। राधा कृष्ण मंदिर में श्री गणेश जी भगवान की मूर्ति को 11 दिन के लिए स्थापित किया। मंदिर के पुजारी पं. वेदप्रकाश शात्री ने मंत्रोच्चार के द्वारा एवं पूजन कर श्री भगवान गणेश जी की मूर्ति को स्थापित कराया।
बड़ौत में जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूूल की निर्देशिका शरण शर्मा, डायरेक्टर गौरव शर्मा व अभिषेक शर्मा ने गणेश प्रतिमा के सम्मुख पुष्पार्पित किए। गौरव शर्मा ने छात्र-छात्राओं को गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन के बारे में जानकारी दी। इस पर छात्र-छात्राओं ने गणपति बप्पा मोरिया रे, जय जय गणेश देवा आदि गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें