फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम पार्षद ने एसओ को दान की अपनी गाय, कहा- लगते हैं ये आरोप

Thu, 18 Jan 2018 11:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुस्लिम पार्षद ने एसओ को सौंपी गाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस समय बखेड़ा हो गया जब एक मुस्लिम पार्षद अपनी गाय लेकर थाने पहुंच गया। समर्थकों के साथ पहुंचे पार्षद ने कहा कि यह पालने के लिए दान में दे दी है, इसे बांध लो। क्योंकि गाय पालने पर कुछ लोग गोकशी का आरोप लगाकर मारपीट करते हैं। इससे तो अच्छा है कि गाय को थाने में लाकर दान कर दिया जाए।

विज्ञापन


मंजूर नगर निवासी अब्दुल गफ्फार बसपा से वार्ड 73 के पार्षद हैं। पार्षद का आरोप है कि मैंने अपने एक रिश्तेदार से एक बछिया पालने के लिए ली थी। मुझे नहीं पता था कि यदि हम गाय पालेंगे तो दूसरे धर्म के लोग किस नजर से देखेंगे। हम लोग यदि गाय का इलाज कराने भी निकलें तो गोरक्षक आरोप लगाते हैं कि गाय को कटान के लिए ले जाया जा रहा है।

मंगलवार दोपहर अब्दुल गफ्फार परिजनों और सपा नेता जफर चौधरी के साथ अपनी गाय लेकर नौचंदी थाने पहुंच गये। इस दौरान पार्षद ने कहा कि यह गाय मेरी है। अब इसे पुलिस पालेगी। इस गाय के जिम्मेदार एसओ नौचंदी हैं। पार्षद ने एसओ नौचंदी से कहा कि साहब यह गाय हमने आप को सौंप दी है। मैंने कई रिश्तेदारों से गाय को ले जाने और पालने के लिए कहा लेकिन उन्होंने असमर्थता जता दी। यह भी समस्या है कि गाय को घर से दूसरी कालोनी में भी ले जाने में मुस्लिम डरते हैं। मैं गाय घर से लेकर निकला हूं तो मेरे हाथ में तहरीर है। पुलिस ने पार्षद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि हमारे लोग अब गाय पालने में संकोच करने लगे हैं। इस दौरान थाने में अन्य लोगों का भी जमावड़ा लग गया। पीड़ित पार्षद ने कहा कि गाय थाने में सौंपने की रिसीविंग भी ली है।
विज्ञापन


पढ़ें : देवी-देवताओं की तस्वीर फाड़ने पर युवक का किया ये हाल, बुलवाई श्री राम की जय, देखिए Video

विज्ञापन

यह बोले एसओ

यूपी पुलिस
एसओ नौचंदी संजय कुमार का कहना है कि थाने में एक पार्षद गाय लेकर आये थे। पुलिस गाय को कहां बांधती। एक पंडित को बुलाकर गाय सुपुर्दगी में दी गई है।

हुई थी मारपीट
शास्त्रीनगर के ब्लॉक निवासी शिक्षक एमएस राणा ने सोमवार को अपनी आठ माह की गर्भवती गाय हापुड़ रोड निवासी डेयरी संचालक को बेच दी। शाम के समय दूसरे समुदाय का डेयरी संचालक अपने नौकर के साथ गाय लेकर जा रहा था। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने डेयरी संचालक की पिटाई कर गाय छुड़ा ली थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें