पड़ोसी ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पहले कारोबारी के छोटो बेटे और पोती को कमरे में बंधक बना लिया। फिर उस के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जब बुजुर्ग दंपती ने विरोध किया तो उन को गोली मार दी गई। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की है।
मौके पर आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि में दो हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस के सीसीटीवी मुताबिक किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है। पड़ोसी संजय कुमार ने बताया कि पूरी घटना सुबह आठ बजे की है।
बताया गया कि दो नकाबपोश बदमाश आए और घर में घुस गए। उन्होंने व्यापारी धनकुमार जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन को बेडरूम में घुसकर गोली मार दी। हालांकि बदमाश यहां कैसे आए यह अभी पता नहीं चल सका है। बदमाशों ने लूटपाट भी है। बदमाश तकरीन एक घंटा घर के भीतर रहे और वारदात को अंजाम दिया।
जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर पर व्यापारी का छोटा बेटा, पोती और दंपती ही थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही सबसे पहले छोटे बेटे को बंधक बनाया। इसके बाद पोती को गन प्वाइंट पर ले लिया। दंपती के कमरे में बदमाश घुसे तो उन्होंने विरोध किया जिसके बाद बदमाशों ने दोनों पर गोलियां बरसा दीं। हमले में व्यापारी की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई।
वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बताया गया कि व्यापारी का छोटो बेटा अभिषेक नॉर्वे में जॉब करता है। जबकि पोती आशी मेरठ के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। वहीं बड़ा बेटा नवीन पत्नी के साथ बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद कंपनी बाग में सैर पर गया था। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
एसएसपी रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि सर्विलांस व क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की 4 टीमें खुलासे में लगी हुई है। दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घायल दूधिया रंजीत को भी हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ हो रही है।