फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पिता ने बेटे के मर्डर में चार लोगों को किया नामजद, बेटी ही निकली कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर कराई भाई की हत्या

Sun, 23 May 2021 09:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी बेटी ने कई बड़े खुलासे किए। उसने बताया कि भाई उसके पिता के साथ बुरा बर्ताव करता था, जिसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी बहन व उसका प्रेमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा क्षेत्र के गांव हाजीपुर से करीब दो माह पहले लापता आमीन का शव एक सप्ताह बाद गांव के बाहर एक प्लॉट के पास अधजली अवस्था में दबा मिला था। शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया कि बहन ने ही अपने प्रेमी से भाई की हत्या कराई है। क्योंकि आमीन, पिता को शराब पीने से रोकता था और न मानने पर मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी सहित मृतक की बहन को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


 गांव हाजीपुर निवासी आमीन (22) पुत्र बख्शी 13 मार्च की शाम घर से लापता हो गया था। परिजनों ने 18 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 19 मार्च को आमीन की मां हूरा बेटे की खोज में गांव से बाहर ईदगाह के पास पहुंची। वहां दुर्गंध आने पर खोजबीन की।

प्लॉट में कूड़े के ढेर के नीचे आमीन का शव अधजली हालत में मिला। रंजिश का मामला दिखाते हुए डासना थाना क्षेत्र के चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने मामला संदिग्ध लगने पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर बृजेश कुमार के अनुसार, परिजनों से पूछताछ की गई। मृतक आमीन की बहन मोहसिना शादीशुदा थी, लेकिन पिछले सात माह से मायके में रह रही थी। पूछताछ में मोहसिना ने अपने पास कोई फोन होना नहीं बताया, लेकिन जब सीडीआर निकाली तो उसके पास एक फोन मिला।

जांच में सामने आया कि मोहसिना कई-कई घंटे गांव के ही सारिक पुत्र हाजी यूसुफ से बात करती थी। पुलिस ने मोहसिना व सारिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सारिक ने बताया कि बख्शी के बड़े बेटे की दुर्घटना में मौत होने के बाद उसे काफी पैसा मिला था और उस पैसे से बख्शी आए दिन शराब पीता था।

आमीन पिता को रोकता था तथा उसके साथ मारपीट भी करता था। जिसके लिए मोहसिना ने सारिक से बात कर आमीन को रास्ते से हटाने के लिए कहा। 13 मार्च को सारिक, आमीन को अपने साथ ले गया तथा उसे शराब पिलाई।

नशा होने पर सारिक ने चाकू से उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी तथा शव मिट्टी में दबा दिया। शनिवार को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ मोहसिना व सारिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें