घटना के बारे में एसएसपी को बताता हत्यारोपी भतीजा
- फोटो : अमर उजाला
अब बोलने की हिम्मत नहीं
हिना पर गोलियां चलते ही दोनों जेठानी रिक्शा से कूदीं और दोनों बच्चों को लेकर वहां से हट गईं। हत्यारोपियों के जाने के बाद दोनो महिलाएं सामने आईं। लोगों के अनुसार गोलियां चलते ही वहां अफरातफरी मच गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने कहा कि अभी बोलने की हिम्मत नहीं है। हिना को बेदर्दी से मारा गया है।
प्रेम विवाह पर ऑनर किलिंग
यह मामला ऑनर किलिंग का है। हत्यारोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। हत्या के पीछे कारण लव मैरिज होना बताया गया है। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी
बुआ ने बेइज्जती की थी
इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह के मुताबिक लिसाड़ी गेट थाने की हवालात में बंद हत्यारोपी बबलू ने बताया कि उसका टारगेट सिर्फ हिना थी। उसके दोनों बच्चे उसे नहीं दिखाई दिए। गोलियां चलते ही उसने दो महिलाएं वहां से भागते देखी थीं। बबलू ने कहा कि उसे बुआ की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। लव मैरिज का वह पहले से विरोध कर रहा था। जिस पर हिना ने मेरी बेइज्जती की थी। तभी से उसने कसम खाई थी कि हिना को वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। वह दो बार हिना पर हमला कर चुका था। लेकिन दोनों बार परिजनों ने समझौता करा दिया था। लेकिन हिना को मारना उसका मकसद था। बस मौके का इंतजार कर रहा था। वह अस्पताल में भी हिना को मारने पहुंचा था। लेकिन मौका नहीं मिला था। सोमवार को उसे मौका मिल गया था।
तो खुद को मार लेता
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने लिसाड़ी गेट थाने जाकर आरोपी बबलू से पूछताछ की। आरोपी बबलू ने कहा कि बुआ को न मारता तो खुद को मार लेता। वह बदनामी नहीं झेल सकता था। दो साल पहले पिता की मौत हो गई थी। मां इद्दत में बैठी थी। तभी हिना घर से चली गई थी। हमारे परिवार की बदनामी हुई। जिसके चलते कई बार मैंने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। यह सब कुछ बबलू ने सोशल साइट पर भी लिखना बताया। एसएसपी का कहना है कि बबलू ने हत्या करना कबूल किया है।
दबिश से पहले पहुंचा थाने
हत्या के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी बबलू की तलाश में दबिश देने की तैयारी शुरू ही की थी कि इससे पहले बबलू ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस के अनुसार बबलू ने खुद को लिसाड़ी गेट निवासी हिना का सगा भतीजा बताते हुए हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। कहा कि उसकी बुआ हिना ने परिजनों की मर्जी के बिना दूसरी बिरादरी के युवक राशिद से दो साल पहले लव मैरिज की थी, जिससे वह खफा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/