जांच करती पुलिस और नीचे महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बदमाशों ने गुरुवार देर रात एक किसान के घर पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। यही नहीं बल्कि साढ़े चार लाख की नगदी और जेवरात समेत कई कीमती सामान लूट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। हालांकि पुलिस अभी बदमाशों को पकड़ नहीं सकी है।
बता दें कि बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में एक किसान के घर में गुरुवार देर रात बदमाश आ घुसे और परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इस दौरान किसान की पत्नी महावीरी (65) ने विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
बताया गया कि बदमाश लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामान लूट ले गए। उधर, पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
वहीं इस वारदात से परिजनों में दहशत बनी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के बेटे ने तहरीर दे दी है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/