गुलशेर ने बताया कि उसकी बहन संजीदा परास्नातक थी। ससुराल वाले उसको लगातार परेशान करते थे। इसी कारण एक सप्ताह पूर्व वह हसनपुर लुहारी आया था। तब ससुरालियों से कहा था कि संजीदा को प्रताड़ित मत करो। तो आबिद के भाइयों ने कहा था कि पिता चौधरी शहीद दूसरे बेटे माजिद के पास दुबई गए हुए हैं। उनके लौटने पर आपस में बैठकर विवाद समाप्त करा लिया जाएगा।
डकैती और हत्या की अफवाह से मचा हड़कंप
हसनपुर लुहारी में विवाहिता की हत्या को लेकर अफवाह फैल गई कि बदमाशों ने डकैती के दौरान महिला की हत्या की है। इस सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को मालूम चला कि डकैती नहीं, बल्कि दहेज हत्या का मामला है। इसके बाद पुलिस ने नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को मौके पर बुलाकर पंचनामा भरने के बाद विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/