फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र हत्याकांड: गर्लफ्रेंड पर गलत कमेंट, फिर आशिक ने रची थी ये खतरनाक साजिश

Sun, 11 Feb 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ करते सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में इंटर के छात्र अभिषेक की हत्या उसके ही साथी मनीष ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार 15 दिन पूर्व अभिषेक ने मनीष की गर्लफ्रेंड पर छींटाकशी कर दी थी, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी और मनीष उससे रंजिश रखने लगा था और उसने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और दो खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


हत्यारोपियों में मनीष पुत्र देवेंद्र कक्षा 12, रवि उर्फ डैनी पुत्र प्रवीन कक्षा 11 व आकाश पुत्र रविंद्र कक्षा 11 के छात्र हैं और तीनों वाजिदपुर के रहने वाले हैं। शुक्रवार को इंटर का छात्र अभिषेक पुत्र आनंद निवासी न्यू रामनगर बड़ौत वैगनआर कार से सतवई भोला झाल इंटर कालेज में द्वितीय पाली में परीक्षा देने जा रहा था। उसके साथ अरुण निवासी बिजरौल व विनीत निवासी आवास विकास कालोनी भी थे। तीनों वाजिदपुर के पास नागेश्वर मंदिर पर मनीष निवासी वाजिदपुर का इंतजार करने लगे थे, जो उनके साथ इंटर की परीक्षा देने जाता था। तभी मनीष अपने दो साथियों के साथ आया और अभिषेक की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। 

सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को लोहड्डा रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि 15 दिन पूर्व अभिषेक ने मनीष की गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी कर दी थी, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर वह अभिषेक से दुश्मनी रखने लगा था और उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद किए हैं और उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : अनैतिक संबंधों में युवक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए बच्चे

विज्ञापन

अपने को नाबालिग बता रहे है हत्यारोपी

अभिषेक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक की हत्या में पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों अपने को 16 वर्ष का बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी बालिग हैं और न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया कि यदि वे किशोर हैं तो वे न्यायालय में अपने दस्तावेज दाखिल कर किशोर होने का दावा कर सकते हैं।

मनीष को हवालात में लगाए थप्पड़
शनिवार की सुबह जब मुख्य हत्यारोपी मनीष कोतवाली की हवालात में बंद था, तो पीड़ित पक्ष की कुछ महिलाएं आईं और उन्होंने हवालात में मनीष को थप्पड़ जड़ दिए। इसको लेकर काफी समय तक कोतवाली में हंगामे की स्थिति बनी रही। इससे लगता है कि यदि कोई आरोपी पुलिस हिरासत में बंद है तो वह भी सुरक्षित नहीं है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि यह मामला गंभीर है। वे इसे दिखवाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें