फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता का Murder: हत्यारा पति बोला- झगड़ा करते हुए तरन्नुम कह रही थी मुझे फांसी दे दो, तो मैंने मार डाला

Tue, 07 Jan 2025 06:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

हत्या के बाद पति शोएब फरार नहीं हुआ, वह घर में ही रहा। बेटी की मौत की खबर सुनकर तरन्नुम की मां आई और दामादा को भला-बुरा कहने लगी। पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
तरन्नुम और शोएब का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बात करने से पहले (तरन्नुम) रो रही थी...मुझे मार ही दो, फांसी देकर...मैने मार डाला...यह बात आरोपी शोएब ने अपनी सास और अन्य ससुरालियों से कही। पूछा गया कि कैसे मारा तो दुपट्टा उठाकर भी दिखाया। दरअसल, तरन्नुम की हत्या करने के बाद आरोपी पति शोएब घर से फरार नहीं हुआ। हत्याकांड के बाद घर पर भीड़ लग चुकी थी, जिनके सवालों के जवाब भी देता नजर आया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

तरन्नुम की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हत्या की खबर लगते ही मंगलवार की सुबह तरन्नुम की मां समेत मायके से तमाम लोग मौके पर पहुंच चुके थे। उन्हें हत्यारोपी दामाद घर पर ही मौजूद मिला। मां रोते बिलखते हुए अपने दामाद को कोस रही थी। इसी बीच उससे लोगों ने पूछा कि क्यों मारा।
इस पर उसने कहा कि उससे मैं बात कर रहा था तो बिना वजह रो रही थी। कह रही थी मुझे मार ही दो, इसलिए मैंने मार डाला। असल में हत्यारोपी और उसके परिवार के लोग तरन्नुम पर पांच लाख और ऑल्टो कार दहेज में लाने के लिए दवाब बना रहे थे, यह आरोप तहरीर में भी लगाया गया है।
 

डोली और जनाजा उठने की तारीख रही एक
सात दिसंबर 2024 को तरन्नुम का निकाह मोहम्मद शोएब के साथ हुआ था। अभी तरन्नुम के हाथों पर लगी मेहंदी सूखी भी नहीं थी। शादी के बाद ठीक से मायके में आवाजाही भी नहीं हो पाई थी। सात जनवरी को शादी का एक माह पूरा होने वाला था। किसी को नहीं पता था कि सोमवार रात उसकी जिंदगी की आखिरी रात होगी। 
 

गांव वालों ने किया था शादी में सहयोग
तरन्नुम की मां विधवा है। छह बेटियों में तीसरे नंबर की बेटी तरन्नुम का विवाह हुआ तो पूरे गांव ने सहयोग किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले तरन्नुम को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसे मायके में भी बात करने नहीं देते थे। मृतका के जीजा मंझेड़ा निवासी नासिर ने कहा कि तरन्नुम की त्या करके शोएब ने ठीक नहीं किया। 
 
विज्ञापन

ये है मामला
मोहल्ला पुराना धामपुर निवासी शोएब पुत्र अनीस का निकाह सात दिसंबर को जैतरा की तरन्नुम से हुआ था। सोमवार देर रात शोएब ने पत्नी तरन्नुम (24) से झगड़ा किया और दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि शोएब सोमवार को अपनी ससुराल जैतरा पहुंचा और पांच लाख रुपये की डिमांड रखी। पैसा नहीं मिलने पर उसने ससुरालियों को देख लेने की धमकी दी। इसी बात को लेकर रात में दंपती के बीच विवाद हुआ और शोएब ने तरन्नुम को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, सास समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। फिलहाल पति को गिरफ्तार किया गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें