फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पति ने नवविवाहित पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या, पिछले माह हुई थी शादी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहित पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपी को माैके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
तरन्नुम के साथ आरोपी पति, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के धामपुर में दहेज के लालच में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी तरन्नुम( 24) की गला घोंटकर हत्या कर दी। सात दिसंबर को गांव जैतरा निवासी तरन्नुम की शादी पुराना धामपुर में मोहम्मद अनीस के पुत्र शोएब के साथ हुई थी। शोएब मजदूरी करता है। वह शादी के बाद से ही दहेज की मांग करने लगा था। आरोप है कि सोमवार देर रात आरोपी ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव जैतरा निवासी मृतक तरन्नुम की मां विधवा मोमीना ने रोते बिलखते बताया कि उन्होंने अपनी छह पुत्रियों में तीसरे नंबर की पुत्री तरन्नुम की शादी सात दिसंबर 2024 को धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पुराना धामपुर में मोहम्मद अनीस के पुत्र शोएब के साथ की थी।

शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया लेकिन उसका दामाद संतुष्ट नहीं था। वह उनकी पुत्री के साथ मारपीट करने लगा। सोमवार के दिन वह गांव में पांच हजार रुपए लेने के लिए भी आया था। उसने रुपये लेने के लिए दबाव बनाया। रुपये न देने पर देख लेने तक की धमकी दी थी। आरोपी की दहेज के लालच में उसके दामाद ने उसकी पुत्री को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है आरोपी 
मृतका के ससुर मोहम्मद अनीस ने बताया कि उनके पुत्र को ऐसा नहीं करना चाहिए था। यदि ऐसा कुछ था तो बताना चाहिए था लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। उनके पुत्र मोहम्मद शोएब ने आपसी झगड़े में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी तो उन्हें घटना का पता चला। आरोपी ने पुलिस के सामने भी तरन्नुम की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की है। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी शोएब उनके तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का है। 

आपसी सहयोग से सात दिसंबर को की थी तरन्नुम की शादी
घटना की सूचना मिलते ही गांव जैतरा के पूर्व प्रधान आदित्य कुमार चौहान, सतीश कुमार चौहान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मंगलवार सवेरे पुराना धामपुर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची । इस दौरान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन

विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना की तहरीर पुलिस को दी जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पूर्व प्रधान आदित्य चौहान ने बताया कि मृतक तरन्नुम की मां विधवा है। मेहनत मजदूरी का अपने बच्चों पेट पाल रही है।

गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से तरन्नुम की शादी की थी। यह नहीं पता था कि तरन्नुम के साथ एक महीने में ही इस प्रकार की घटना घटित हो जाएगी। उन्होंने मृतका के पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें