फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : अस्पताल की महिला कर्मचारी की हत्या कर शव नहर में फेंका, प्रेम प्रसंग में खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

Wed, 12 May 2021 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एक निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी की हत्या कर दी गई और उसका शव नहर में फेंक दिया गया। उसका कसूर इतना था कि उसे एक युवक से प्यार हो गया था।
विज्ञापन
नहर -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ गंगा नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी की हत्या कर दी गई और उसका शव नहर में फेंक दिया गया। उसका कसूर इतना था कि उसे एक युवक से प्यार हो गया था। आरोपी युवक अब पुलिस हिरासत में है। शव की तलाश में पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाएगी।
विज्ञापन


मामला गंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल से जुड़ा है। एक महीने पहले हस्तिनापुर क्षेत्र के रहमापुर गांव का रहने वाला युवक अपनी पत्नी को अस्पताल में लेकर आया था। यहां पर उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया।

पुलिस ने बताया कि यहां  एक महिला कर्मचारी से युवक की बातचीत हुई थी और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। पत्नी की देखरेख करने की बात कहकर युवक महिला कर्मचारी को अपने साथ गांव में ही ले गया। 
विज्ञापन


वहीं, महिला के परिजन एक माह से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज देखी गई। तब पता चला कि महिला एक तीमारदार के साथ गई है।

इस मामले की शिकायत महिला के परिजनों ने गंगानगर थाने में की। पुलिस ने जांच की और रहमापुर से युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि युवक ने महिला की मौत होना बताया है और उसके शव को मवाना नहर में फेंकने की बात कही है।

इसकी गंगानगर पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। मंगलवार को पुलिस मवाना भी गई थी। पुलिस का दावा है कि नहर में ज्यादा पानी नहीं है। वहां पर महिला के शव को काफी तलाशा, लेकिन नहीं मिला। बुधवार को फिर सर्च अभियान चलेगा।

पुलिस ने महिला के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताई गई कहानी के अलावा भी पुलिस दूसरे बिंदू पर भी जांच कर रही है। गंगा नगर पुलिस के साथ एसओजी टीम भी इस मामले की गुपचुप तरीके से जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें