फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फौजी की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने कबूला जुर्म, बताई मर्डर के पीछे की वजह

Sat, 25 Aug 2018 08:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और नीचे अमित कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में गंगानगर से अगवा कर दोस्त ने ही फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी और शव गंगनहर में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रामराज गंगनगर में फौजी की तलाश की। गोताखोरों ने कई घंटे सर्च अभियान चलाया, लेकिन फौजी का शव बरामद नहीं हुआ। शनिवार को फिर से सर्च अभियान चलेगा। पुलिस ने दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में उसने हत्या करना कबूल किया है।

विज्ञापन


गंगानगर थानाक्षेत्र ईशापुरम निवासी अमित कुमार(40) पुत्र हरिसिंह श्रीनगर स्थित डोगरा रेजीमेंट में सिपाही के पद पर तैनात था। 15 दिन पहले उसकी तैनाती मेरठ डोगरा रेजीमेंट की 153 बटालियन में हुई थी। नया गांव निवासी प्रशांत राणा अमित का दोस्त था। प्रशांत दूध की आपूर्ति करता हैं। बताया गया कि फौजी ने तीन लाख रुपये प्रशांत राणा को दिए थे। अमित को दिसंबर में सेवानिवृत होना था। जब प्रशांत ने खुद पैसे वापस नहीं किये तो अमित ने उससे अपने सेवानिवृत होने की बात कहकर तीन लाख वापस मांगे। लेकिन प्रशांत पैसा देने में आनाकानी करता रहा। गुरुवार को प्रशांत अमित के घर पर गया। जहां से दोनों बात करते बाहर निकल गए। अमित वापस नहीं लौटा तो पत्नी ने उनको फोन किया। फोन स्वीच ऑफ था। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला तो अमित की पत्नी ने प्रशांत के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट करा दी।

विज्ञापन

प्रशांत ने कबूली हत्या करनी 

सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार के मुताबिक पुलिस ने प्रशांत को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। प्रशांत ने बताया कि वह अमित को रामराज गंगनहर पर लेकर गया था। जहां पर उसने अमित को तीन गोली मार दी। जिसमें अमित की मौत हो गई।  उसके बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया। प्रशांत की निशानदेही पर गंगानगर पुलिस रामराज पहुंची। वहां पर खून के निशान भी मिले। झाड़ियों से अमित की टीशर्ट व 315 बोर का खोखा बरामद कराया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें