फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर का वीडियो वायरल, भांजे ने फट्टे से पीट-पीटकर की थी हत्या

Fri, 27 Apr 2018 12:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक दूसरे युवक को बेरहमी से फट्टे से पीट रहा है। युवक की मौत हो गई और पिटाई का वायरल वीडियो देख पुलिस हैरान रह गई। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मीरापुर में तीन दिन पहले सब्जी मंडी में जिस युवक की मौत को पुलिस शराब पीने से बता रही थी, उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई थी। मर्डर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस महकमे की फजीहत हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
 
मीरापुर कसबे में 24 अप्रैल की रात को पुरानी सब्जी मंडी के निकट पंजाबी कॉलोनी निवासी जान मोहम्मद उर्फ नैना पुत्र शरीफ की उसके भांजे फरमान ने सरेआम लकड़ी की फंटी से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके छोटे भाई ने हत्यारोपी भांजे को बचाने के लिए पुलिस को तहरीर देकर मौत को इत्तेफाकिया बताया था। पुलिस ने भी अपने गले की फांस निकालने के लिए मामले को इत्तेफाकिया दर्ज कर रफा दफा कद दिया था। यहां तक की शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। जिस समय जान मौहम्मद की हत्या हो रही थी, उसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जिसे गत दिवस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मर्डर का लाइव वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने आनन फानन में हत्या कर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृत युवक के आरोपी भांजे फरमान पुत्र शरीफ, निवासी मौहल्ला कोटला को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने मामा की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें : मुजफ्फरनगर: दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लाश देख हैरान रह गए ग्रामीण

विज्ञापन

कब्र से शव निकालने के लिए लेनी होगी अनुमति

परिजनों ने जान मोहम्मद के शव को दफना दिया था। अब हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराना होगा, इसके लिए एसडीएम से अनुमति लेकर शव को कब्र से निकाला जाएगा। एसओ मीरापुर मनोज चौधरी ने बताया कि इस संबंध में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें