फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Meerut: लूट के बाद ई-रिक्शा चालक की हत्या, लावड़ रोड पर मिला शव, वाहन की बैटरी व मोबाइल गायब

Wed, 11 Oct 2023 04:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में लूट के बाद ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर लावड़ रोड पर पड़ा मिला। वहीं ई रिक्शा की एक बैटरी और मोबाइल भी गायब मिला है। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के मटौर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक दिव्यांशु का बुधवार को शव लावड़ रोड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गांव निवासी एक युवक पर घर से ले जाने व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मटाैर गांव निवासी सुंदर ने बताया कि उसका पोता दिव्यांशु (22) वर्ष ई रिक्शा चालने का कार्य करता है। बताया कि मंगलवार देर रात गांव का ही एक युवक ई-रिक्शा किराये पर लेकर दौराला आया था, लेकिन रात में दिव्यांशु वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas Conflict: इजरायल में फंसा मेरठ के मोहित का परिवार, पत्नी हैं भाजपा नेता के भतीजे की बेटी
विज्ञापन


बुधवार को दिव्यांशु का शव दौराला में चौधरी धर्मकांटे के पास लावड़ रोड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव की शनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  वहीं, जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि ई-रिक्शा से बैट्री व दिव्यांशु का मोबाईल फ़ोन भी गायब है। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें