सीओ नगीना अर्चना सिंह ने गांव के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी देहात के मुताबिक घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि आठ-दस साल पहले आरोपियों से विवाद हो गया था। इसके अलावा और कोई रंजिश नहीं है।
यह भी पढ़ें: मर्डर केस: BSP के इस दिग्गज नेता पर हत्या की साजिश का आरोप, शोभापुर में जातीय तनाव
उन्होंने बताया कि शराब पीने वाले सभी एक परिवार के हैं। आपस में तहेरे-चचेरे भाई हैं। हत्या की क्या वजह रही है, यह कोई कुछ नहीं बता रहा। इतना पता चला है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। जॉनी पर दोनों की हत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस पूरी घटना की तहकीकात में जुटी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/