दिन में 25 हजार का इनाम, रात को मुठभेड़
एसएसपी अजय साहनी ने गुरुवार कोदिन में सागर और रोहित पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। वहीं, एक और नामजद आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी के बाहर से आरोपियों की बाइक और तीन तमंचे मिले थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना वाले दिन बाइक छोड़कर भागे थे। दिन भर की कार्रवाई के बाद रात को सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और एसओ टीपी नगर दिनेश चंद की टीम ने सागर और रोहित को एक सूचना पर एनएच-58 पर घेर लिया।
इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली सागर के पैर में लगी जबकि रोहित मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी एएन सिंह मौके पर पहुंचे। घायल सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।