फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला पति ही बना पत्नी का कातिल, ऐसा खुला हत्या का राज

Fri, 03 Jul 2020 12:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • पुलिस ने आरोपी पति राजीव को पकड़कर किया हत्याकांड का खुलासा
  • 27 जून को अलावलपुर गांव के जंगल में मिला था मोनिका का जला हुआ शव
  • पकड़े गए आरोपी ने अनैतिक संबंधों को बताया हत्या करने की वजह
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में लुहारी गांव की मोनिका हत्याकांड का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एएसपी अनित कुमार के मुताबिक पति ने ही मोनिका की हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अनैतिक संबंधों को हत्या का कारण बताया गया है। 

विज्ञापन


 27 जून को अलावलपुर गांव के जंगल में रेलवे लाइन के पास एक महिला का जला हुआ शव मिला था। 29 जून को मृतका की शनाख्त लुहारी गांव की मोनिका के रूप में हुई थी। इसके बाद मोनिका के परिजनों ने उसके पति राजीव पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

एएसपी अनित कुमार के मुताबिक आरोपी राजीव को गांव से ही गिरफ्तार लिया गया। पुलिस पूछताछ में राजीव ने बताया कि दो साल से मोनिका का प्रेम-प्रसंग एक युवक से हो गया था। उसे पता चला तो उसने प्रेमी से दूरी बनाने के लिए कहा। मगर, मोनिका नहीं मानी और पांच माह पूर्व अपने मायके लुहारी आ गई थी। एएसपी के मुताबिक इसी विवाद के चलते उसने मोनिका की हत्या की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले दबाया गला, फिर मारी गोली, सबूत मिटाने के लिए जलाया शव
पुलिस पूछताछ में राजीव ने बताया कि समाज में बदनामी होगी, इसलिए मोनिका की हत्या कर दी। 26 जून को राजीव बाइक पर लुहारी गांव पहुंचा और ससुराल पक्ष के लोगों से माफी मांगते हुए मोनिका को ले जाने के लिए राजी कर लिया।

शाम पांच बजे वह मोनिका को लेकर बाइक से हिलवाड़ी गांव के लिए चल दिया। दिन होने के कारण वह मोनिका को इधर-उधर घुमाता रहा और रात के समय घर चलने की बात कही। मोनिका भी उसकी बातों में आ गई। रात साढ़े आठ बजे औसिक्का रेलवे अंडरपास के पास उसने लघु शंका होने की बात कहकर बाइक को रोक लिया और मोनिका का गला घोट दिया। वह बेहोश होकर गिर गई।

इसके बाद वह कुछ ही दूर अपने नलकूप पर पहुंचा और वहां से तमंचा और बोतल में ट्रांसफार्मर का तेल ले आया। उसने मोनिका के जिंदा होने के शक में उसे पहले दो गोली मारी और फिर तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह घर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें