फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ममतेश की मौत मामले में पति और ससुर पर हत्या का मुकदमा

Tue, 04 Jul 2023 09:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दौराला की शक्ति कॉलोनी निवासी ममतेश की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अभी तक इस मामले में पति दीपक से पूछताछ नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला की शक्ति कॉलोनी निवासी ममतेश की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अभी तक इस मामले में पति दीपक से पूछताछ नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह शक्ति कॉलोनी में टेंपो चालक दीपक की पत्नी ममतेश का बेड पर शव पड़ा मिला था। मायके पक्ष के लोगों ने पति दीपक और ससुर श्रीपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद रविवार को मृतका ममतेश के पिता राजवीर निवासी जीवना मुजफ्फरनगर ने ग्रामीणों के साथ दौराला थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया था। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए थे।

सोमवार को पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति दीपक और ससुर श्रीपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि, फरार पति दीपक शनिवार को ही घर लौट आया था। तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक दीपक से पूछताछ नहीं की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए बिसरा लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन सवालों के जवाब बाकी
- ममतेश की मौत आखिर कैसे हुई?
- ममतेश की मौत के बाद पति दीपक मोबाइल घर पर छोड़कर क्यों भागा?
- यदि उसने हत्या नहीं की तो पत्नी की मौत होने पर उसी दिन क्यों नहीं लौटा?
- पुलिस ने दीपक के लौट आने के बाद पूछताछ क्यों नहीं की?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें