करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी पहचान हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पंप पर रहने वाले चौकीदार आसिफ ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी। इस मामले में पुलिस ने होटल, अंग्रेजी, देशी और बीयर के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे, पंप सहित अन्य कई दुकानों पर लगे कैमरे देखे, लेकिन बंटी दिखाई नहीं दिया। पुलिस की टीम हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है। कई दुकानदारों, ठेले वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
शाम होते ही जुट जाते हैं शराबी
जिस जगह पर बंटी प्रजाति की हत्या हुई है, वह अब शराबियों का ठिकाना बन गया है। हाईवे किनारे शराब के ठेके हैं। यहां से दस मीटर दूर ही पेट्रोल पंप बंद पड़ा है। शाम के समय शराब लेने के बाद लोग यहीं पर शराब पीते है। पहले भी कई बार वहां पर यहां विवाद हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई सख्ती नहीं दिखाई।
साथ में आए लोगों ने की वारदात
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुक्रवार शाम बंटी ई-रिक्शा से मोदीपुरम आया और उसके साथ में दो अन्य लोग भी थे। उनके साथ ही उसने शराब भी पी। इस दौरान ही किसी बात को लेकर मारपीट हुई हो और फिर उसकी हत्या कर शव के छोड़कर भाग गए। अभी यह जांच की जा रही है कि गांव में रंजिश या पैसे के विवाद में तो हत्या नहीं की गई है।
बंटी का अंतिम संस्कार हो गया, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस की दो टीम जांच में लगी है। कई जगह सीसीटीवी कैमरे देखे हैं, लेकिन कहीं बंटी नहीं दिखा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - जयप्रकाश यादव, थाना प्रभारी पल्लवपुरम।