फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हत्या और किडनैपिंग: 'हत्यारों का हो एनकाउंटर, घरों पर चले बुलडोजर', भीड़ ने दिया 85 घंटे का अल्टीमेटम

Thu, 08 Jan 2026 10:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: महिला की मौत के बाद अस्पताल में भारी बवाल हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाने लगा तो भीड़ ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। चालक को गिरेबान पकड़कर खींच लिया और जमकर पीटा। 
विज्ञापन
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kidnapping of girl and murder of mother: कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की युवती रूबी के अपहरण और उसकी मां सुनीता की मौत के बाद अस्पताल परिसर में भी भारी हंगामा हुआ। जैसे ही सुनीता की मौत की खबर फैली, एसडीएस अस्पताल में मौजूद परिजनों और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने दो-टूक कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़कर उनका एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस के पास केवल 85 घंटे का समय है। यदि तय समय में आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
घायल सुनीता को इलाज के लिए मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शाम को पांच बजे मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिजनों और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चरण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव पाल, शाहजेब रिजवी के साथ परिजन व अन्य लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 
 

अस्पताल में मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जब शव को ले जाने का प्रयास कर रही थी, तब उग्र भीड़ ने एंबुलेंस को घेर लिया। भीड़ ने चालक दीपक को गिरेबान पकड़कर एंबुलेंस से बाहर खींचकर पीटा और एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की। यह देखकर अस्पताल के मैनेजर मनोज गोयल भीड़ के बीच घुस गए और मुश्किल से दीपक को बचाकर लाए। बीच-बचाव करने के दौरान मनोज के हाथ में कांच लगने से काफी चोट आई है। 
 

हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर और सीओ दौराला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया गया।
 

ये हैं प्रमुख मांगें
पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी जमीन का पट्टा दिया जाए।
पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए
सुरक्षा के मद्देनजर मृतका के बेटे को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाए।
आरोपियों को जल्द पकड़कर उनका एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में अनुसूचित जाति की युवती का अपहरण, विरोध करने पर मां की हत्या, अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा
 
विज्ञापन

एक घंटा अस्पताल में रहे अतुल प्रधान
मोदीपुरम। सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई घटना के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। अतुल प्रधान करीब एक घंटे पीड़ित परिवार के साथ रहे। उन्होंने युवती काे जल्द बरामद करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा व 50 लाख रुपये मुआवजा देने और मृतक के बेटे को सरकारी नाैकरी देने की मांग की। वहीं महिला की माैत के बाद विधायक पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें