जानी थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का हत्यारोपी शिव राणा. ...... स्रोत पुलिस
जानी थाना पुलिस ने बुधवार देर रात 25 हजार के इनाम बदमाश शिवा राणा निवासी के-ब्लाक शास्त्री नगर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। वह पांचली खुर्द में फरवरी मेें हुई इमरान की हत्या की घटना में वांछित चल रहा था। उसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 8 फरवरी 2025 को ट्रांसपोर्टनगर रेलवे पुल के बराबर में पठानपुरा रोड में राधाकुंज कालोनी में पांचली खुर्द निवासी शातिर बदमाश रिंकू गुर्जर और शिवा राणा ने पांचली निवासी इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी थी और इमरान के भाई सलमान व जावेद को भी गोली मारकर घायल किया था। इस वारदात में शिवा राणा तभी से वांछित चल रहा था। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। हत्याकांड में शामिल रिंकू गुर्जर को कुछ दिनों बाद ही ग्रामीणों ने गांव में घेर कर मार दिया था।